जरुरी जानकारी | जेट एयरवेज के बोलीकर्ता गठजोड़ को एनसीएलएटी से मिली मोहलत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने बंद पड़ी एयरलाइन जेट एयरवेज में नई जान फूंकने के लिए सफल बोलीकर्ता जालान-कालरॉक गठजोड़ को अपनी वित्तीय देनदारी पूरी करने के लिए शुक्रवार को मोहलत दे दी।

नयी दिल्ली, 26 मई राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने बंद पड़ी एयरलाइन जेट एयरवेज में नई जान फूंकने के लिए सफल बोलीकर्ता जालान-कालरॉक गठजोड़ को अपनी वित्तीय देनदारी पूरी करने के लिए शुक्रवार को मोहलत दे दी।

इसके साथ ही अपीलीय न्यायाधिकरण ने कर्जदाताओं को निर्देश दिया कि गठजोड़ की तरफ से बैंक गारंटी के तौर पर जमा किए गए 175 करोड़ रुपये को न भुनाया जाए। इसे कर्ज समाधान प्रक्रिया में विजेता रहे गठजोड़ के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

एनसीएलएटी ने अपने आदेश में 16 नवंबर, 2022 से लेकर तीन मार्च, 2023 तक की उस अवधि को हटाकर भुगतान देनदारी की समयसीमा बढ़ा दी। इस अवधि में कर्जदारों की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई चल रही थी।

उसने यह भी कहा कि कर्जदाताओं और गठजोड़ की भागीदारी वाली निगरानी समिति को मिलजुलकर एयरलाइन का परिचालन दोबारा शुरू करने के लिए प्रयास करने चाहिए। उसने कहा कि जेट एयरवेज का फिर से परिचालन शुरू होना सभी पक्षों के हित में है।

कर्ज के बोझ में फंसने के बाद जेट एयरवेज का परिचालन अप्रैल, 2019 से ही बंद है। मामला कर्ज समाधान प्रक्रिया में जाने के बाद जालान-कालरॉक गठजोड़ की बोली को सफल घोषित कर दिया गया था। लेकिन अभी तक मामला सुलझ नहीं पाया है।

इस बीच एनसीएलएटी ने कर्जदाताओं को जेट एयरवेज के निदेशक मंडल में नियुक्ति की अनुमति दे दी है। मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त