एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई मुठभेड़ में जेईएम का आतंकवादी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई मुठभेड़ में जेईएम का आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 12 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के अवंतीपुरा के बड़ागाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया, इसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “तलाशी अभियान के दौरान घिरे हुए आतंकवादी की उपस्थिति का पता चला तो उसे आत्मसमर्पण करने के पर्याप्त अवसर दिए गए। हालांकि, उसने इससे इनकार कर दिया और संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई।”

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में आतंकवादी मारा गया और उसका शव मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी की पहचान बड़ागाम के निवासी समीर अहमद तांत्रे के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा, ''पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तांत्रे एक श्रेणीबद्ध आतंकवादी था, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था और आतकंवाद से संबंधित कई आपराधिक मामलों में शामिल समूहों का हिस्सा था।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2021 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).