खेल की खबरें | जीवन और प्रशांत की जोड़ी पुरुष युगल के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जीवन नेदुनचेझियान और विजय सुंदर प्रशांत की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को यहां निकी कालियांदा पूनाचा और कर्टनी जॉन लॉक को सीधे सेटों में हराकर महा ओपन एटीपी चैलेंजर 100 टेनिस चैंपियनशिप के युगल फाइनल में प्रवेश किया।

पुणे, 21 फरवरी जीवन नेदुनचेझियान और विजय सुंदर प्रशांत की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को यहां निकी कालियांदा पूनाचा और कर्टनी जॉन लॉक को सीधे सेटों में हराकर महा ओपन एटीपी चैलेंजर 100 टेनिस चैंपियनशिप के युगल फाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय जोड़ी ने 7-6(5), 6-3 से जीत हासिल करके फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना ऑस्ट्रेलिया की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ब्लेक बेयल्डन और मैथ्यू क्रिस्टोफर रोमियोस से होगा।

ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी ने एक अन्य सेमीफाइनल में ब्रिटेन के जे क्लार्क और ऑस्ट्रिया के ज्यूरिज रोडियोनोव को 6-3, 3-6, 10-5 से हराया।

इस बीच अमेरिका के छठी वरीयता प्राप्त ब्रैंडन होल्ट ने ग्रेट ब्रिटेन के शीर्ष वरीयता प्राप्त बिली हैरिस को 4-6, 6-3, 6-4 से हराकर पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

होल्ट का अगला मुकाबला कनाडा के आठवीं वरीयता प्राप्त एलेक्सिस गैलारन्यू से होगा, जिन्होंने मोनाको के पिछले साल के विजेता वैलेन्टिन वाचरोट को 3-6, 6-3, 7-6(3) से पराजित किया।

दूसरे सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के खुमोयुन सुल्तानोव का मुकाबला चेक गणराज्य के डेलिबोर स्वेरसीना से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\