देश की खबरें | जेईई (मेन) दूसरे संस्करण के परिणाम 19 अप्रैल तक घोषित किए जाएंगे: एनटीए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई (मेन) के दूसरे संस्करण के परिणाम 19 अप्रैल तक घोषित किए जाएंगे। एनटीए के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई (मेन) के दूसरे संस्करण के परिणाम 19 अप्रैल तक घोषित किए जाएंगे। एनटीए के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अंतिम उत्तर कुंजी शुक्रवार तक जारी कर दी जाएगी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन, 2025 के दूसरे संस्करण की अंतिम उत्तर कुंजी 18 अप्रैल को जेईई (मेन) वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। जेईई (मेन), 2025 के परिणाम 19 अप्रैल तक घोषित किए जाएंगे।’’
एनटीए को अनंतिम उत्तर कुंजी में त्रुटियों के बारे में अभ्यर्थियों से कई शिकायतें मिली हैं।
एजेंसी ने इस सप्ताह की शुरुआत में छात्रों से कहा था कि वे अंतिम उत्तर कुंजी की प्रतीक्षा करें और किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें।
परीक्षा 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

