जेईई-मेन्स परीक्षा 18-23 जुलाई तक, जेईई-एडवांस्ड अगस्त में होगी : निशंक
कोविड-19 से मुकाबले के लिये लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण ये दोनों परीक्षाएं टाल दी गई थी ।
नयी दिल्ली, पांच मई मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को घोषणा की कि इंजीनियरिंग संकाय में प्रवेश के लिये जेईई-मेन्स परीक्षा 18-23 जुलाई तक होगी जबकि मेडिकल संकाय में प्रवेश के लिये नीट परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी ।
कोविड-19 से मुकाबले के लिये लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण ये दोनों परीक्षाएं टाल दी गई थी ।
बेबिनार के जरिये देशभर के छात्रों से संवाद के दौरान निशंक ने कहा, ‘‘ जेईई-मेन्स परीक्षाा 18-23 जुलाई तक आयोजित होगी जबकि जेईई-एडवांस्ड अगस्त में होगी । नीट परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी । ’’
उन्होंने छात्रों से कहा कि छात्र परेशान न हो और जो समय मिला है, उसमें अच्छे से तैयारी करें ।
यूजीसी नेट परीक्षा के बारे में एक प्रश्न के जवाब में मंत्री ने कहा कि जून के बाद कई परीक्षाओं का कार्यक्रम बन सकता है।
यह पूछे जाने पर कि कालेज कब खुलेंगे और स्नातक परीक्षाएं कब आयोजित की जायेंगे, इस पर मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा का अकादमिक कैलेंडर जारी किया गया है और अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के लिये परीक्षा जुलाई में आयोजित की जायेंगी । अगस्त से नया सत्र शुरू कर सकेंगे ।
उन्होंने कहा कि इस बारे में कुलपतियों एवं अन्य से संवाद में यह कहा गया है कि कोविड-19 के मद्देनजर किस स्थान पर क्या परिस्थिति है, इस पर ध्यान दें ।
निशंक ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड की लंबित विषयों की परीक्षा पर जल्द ही निर्णय किया जायेगा ।
उन्होंने कहा कि इसके तहत 29 विषयों की परीक्षाएं रह गई है और इस बारे में एक-दो दिन में निर्णय लेने वाले हैं ।
आनलाइन माध्यम से पठन पाठन के कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई ओं में आनलाइन पाठ्य सामग्री उपलब्ध है। दीक्षा पोर्टल पर भी सामग्री उपलब्ध है । इसके अलावा ई-पाठशाला के माध्यम से आकर्षक पाठ्य सामग्री उपलब्ध है । इसमें 2000 वीडियो, 1886 आडियो और 996 ई पुस्तकें शामिल है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

