देश की खबरें | आईआईटी के लिये जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को आयोजित होगी : निशंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में दाखिले के लिए जेईई एडवांस परीक्षा 3 जुलाई 2021 को आयोजित की जायेगी । केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 7 दिसंबर देश के विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में दाखिले के लिए जेईई एडवांस परीक्षा 3 जुलाई 2021 को आयोजित की जायेगी । केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

निशंक ने बताया कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए संयुक्त प्रवेश परीक्षा- जेईई एडवांस के लिये 12वीं कक्षा में 75 फीसदी अंक के निर्धारित पात्रता मानदंड में इस बार भी छूट दी गयी है ।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह शीर्ष और बहुत महत्वपूर्ण परीक्षा है । उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की स्थिति से अभी तक हम उबर नहीं पाएं हैं और इसी के चलते पिछले वर्ष की ही तरह इस वर्ष भी दाखिले के लिए 12वीं कक्षा में 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता नहीं रखी गयी है ।

गौरतलब है कि जेईई एडवांस परीक्षा के लिये पात्रता मानदंडों के तहत या तो छात्रों को 12वीं कक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक अथवा प्रवेश परीक्षा में शीर्ष 20 पर्सेंटाइल रैंक पाना जरूरी होता है।

निशंक ने कहा, ‘‘ आईआईटी में दाखिले के लिये आईआईटी एडवांस परीक्षा की तिथि 3 जुलाई 2021 सुनिश्चित की गई है । ’’

उन्होंने कहा कि इस बार परीक्षा आईआईटी खडगपुर द्वारा आयोजित कराई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्रालय ने पिछले महीने घोषणा की थी कि साल 2021 से जेईई मेंस परीक्षा साल में चार बार आयोजित होगी । जेईई मेंस का पहला सत्र 23 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा । इसके बाद मार्च, अप्रैल और मई में जेईई मेंस के अन्य सत्र आयोजित होंगे ।

वहीं, आमतौर पर फरवरी-मार्च में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा इस बार मई से शुरू होंगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड