एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | फर्रुखाबाद जिले में विद्युत उपकेंद्र में जेई और एसएसओ पर हमला, पुलिस जांच में जुटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के एक विद्युत उपकेंद्र में शनिवार को कनिष्ठ अभियंता (जेई) और उपकेंद्र संचालक (एसएसओ) पर एक ग्राम प्रधान के नेतृत्व में कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की पुष्टि की।

देश की खबरें | फर्रुखाबाद जिले में विद्युत उपकेंद्र में जेई और एसएसओ पर हमला, पुलिस जांच में जुटी

फर्रुखाबाद (उप्र), 12 जुलाई फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के एक विद्युत उपकेंद्र में शनिवार को कनिष्ठ अभियंता (जेई) और उपकेंद्र संचालक (एसएसओ) पर एक ग्राम प्रधान के नेतृत्व में कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की पुष्टि की।

मोहम्मदाबाद के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद शुक्ल ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में गैसिंगपुर विद्युत उपकेंद्र पर हुई, जिसमें जेई विनोद कुमार पर रिश्वत लेने के भी आरोप लगे हैं। मारपीट के साथ-साथ जेई के हाथ में रुपये पकड़े होने का एक वीडियो भी तेजी से प्रसारित हो रहा है।

इस बीच विनोद कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर मारपीट, सरकारी दस्तावेजों को नष्ट करने, बिल के पैसे चोरी करने और जाति-आधारित गाली-गलौज का आरोप लगाया है।

इटावा जिले के मूल निवासी विनोद कुमार ने आरोप लगाया है कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे निसाई ग्राम के प्रधान सत्येंद्र सिंह महिलाओं और अन्य लोगों के साथ उपकेंद्र पर पहुंचे।

जेई ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने एसएसओ रघुवीर के साथ मारपीट की और भीड़ के नियंत्रण कक्ष में घुसने से पहले उनका फोन तोड़ दिया।

उन्होंने दावा किया कि भीड़ ने उनका फ़ोन छीन लिया और लात-घूंसों से उन पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दस्तावेज़ फाड़ दिए गए, बिल के पैसे वीडियो बनाने के लिए उनके हाथ में थमा दिए गए और 15,000 रुपये छीन लिए गए। उन्होंने जान से मारने की धमकी मिलने की भी शिकायत की।

पुलिस अधिकारी ने कहा है कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).