देश की खबरें | जद (यू) की उत्तर प्रदेश इकाई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में होगी शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में हो रही ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के उत्तर प्रदेश पहुंचने पर जनता दल (यूनाइटेड) के नेता इसमें शामिल होंगे।
नयी दिल्ली, दो जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में हो रही ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के उत्तर प्रदेश पहुंचने पर जनता दल (यूनाइटेड) के नेता इसमें शामिल होंगे।
जद (यू) के प्रवक्ता के सी त्यागी ने कहा कि तीन जनवरी को जब यह यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी, तो पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल इसमें शामिल होंगे।
त्यागी ने कहा कि पार्टी के प्रमुख नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस कवायद के पीछे के विचार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।
हालांकि, कुमार यात्रा में शामिल नहीं होंगे।
बिहार के मुख्यमंत्री को उनकी पार्टी भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता के संभावित चेहरे के तौर पर पेश कर रही है।
त्यागी ने कहा कि कुमार पांच जनवरी से बिहार में अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनकी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई को यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा था। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश को एकजुट करने के अपने घोषित उद्देश्य में यह कार्यक्रम सफल होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)