एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गया में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के गया जिले में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के स्थानीय नेता महेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) रवि प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गया में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या

गया, छह फरवरी बिहार के गया जिले में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के स्थानीय नेता महेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) रवि प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सिंह ने बताया कि अब तक की छानबीन से पता चला है कि मिश्रा का जमीन को लेकर अपने रिश्तेदार से विवाद था और वह बुधवार रात एक भोज में शामिल होने गए थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने उन पर गोलीबारी कर दी।

सिंह के मुताबिक, मिश्रा बेलागंज थाना क्षेत्र के चिरैला पंचायत के उपमुखिया और जदयू प्रखंड सचिव थे।

गया पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पांच फरवरी की रात को बेलागंज थाने को सूचना मिली कि चुलीहारा बीघा गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिसके बाद थानाध्यक्ष तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बयान में कहा गया है कि वारदात के सिलसिले में चुलीहारा बीघा गांव निवासी कामता मिश्रा, सुधीर मिश्रा और रणधीर मिश्रा को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने दावा किया कि गिरफ्तार आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उनका महेश मिश्रा के साथ विवाद था, जिसके लेकर बुधवार को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ और उन्होंने जदयू नेता को गोली मार दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2025 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).