देश की खबरें | जदयू ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाटिड) ने राज्य विधान परिषद की सात सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के वास्ते मंगलवार को अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
पटना, सात जून बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाटिड) ने राज्य विधान परिषद की सात सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के वास्ते मंगलवार को अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद और राष्ट्रीय सचिव रवींद्र कुमार सिंह को उक्त चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।
अहमद और सिंह की उम्मीदवारी का उद्देश्य स्पष्ट रूप से यह संदेश देना है कि जदयू उन कार्यकर्ताओं को मान्यता देती है जिन्होंने ‘लो प्रोफाइल’ रहते हुए समर्पण के साथ पार्टी की सेवा की है।
हाल में पार्टी ने अपने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े और झारखंड इकाई के अध्यक्ष खीरू महतो को राज्यसभा भेजकर आश्चर्य में डाल दिया था। हालांकि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को संसद में एक और कार्यकाल से वंचित कर दिया गया था जो उनकी केंद्रीय मंत्रिपरिषद में उनके बने रहने को खतरे में डाल सकता है।
जदयू की सहयोगी भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि भाजपा राज्य विधानसभा में अपनी बेहतर संख्या को देखते हुए तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी है।
हालांकि जदयू की दो उम्मीदवारों की घोषणा से संकेत मिलता है कि भाजपा अंततः अपने सहयोगी पार्टी जदयू द्वारा सुझाए गए ‘‘50-50 फॉर्मूले’’ पर सहमत हो गई है।
बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने तीन उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है और उन्होंने एक दिन पहले अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए थे।
नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि नौ जून है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)