देश की खबरें | जद (एस) उम्मीदवार उतारेगा : कुमारस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जद (एस) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी बसवकल्याण, सिन्दगी और मास्की विधानसभा उपचुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। कुछ दिन पहले ही उनके पिता और पार्टी के संरक्षक एच डी देवेगौड़ा ने उम्मीदवार नहीं उतारने की बात कही थी।

कलबुर्गी (कर्नाटक), 25 फरवरी जद (एस) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी बसवकल्याण, सिन्दगी और मास्की विधानसभा उपचुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। कुछ दिन पहले ही उनके पिता और पार्टी के संरक्षक एच डी देवेगौड़ा ने उम्मीदवार नहीं उतारने की बात कही थी।

इन सीटों के लिए उपचुनाव के बारे में चुनाव आयोग ने अभी घोषणा नहीं की है।

कुमारस्वामी ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने कुछ नहीं कहा था (उपचुनाव नहीं लड़ने के बारे में)...देवेगौड़ा ने हाल में मीडिया के दोस्तों से कहा था कि उपचुनावों में उम्मीदवार नहीं उतारने के बारे में चर्चा हुई है, उन्होंने वित्तीय कारण बताए थे और कहा है कि यह उपयोगी नहीं होगा।’’

बहरहाल, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जद (एस) बसवकल्याण, सिंदगी और मास्की विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार उतारेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा उपचुनावों में उम्मीदवार उतारने की प्रक्रिया हमने शुरू कर दी है। तीनों सीटों पर हम सक्षम उम्मीदवारों को उतारेंगे, इससे पीछे हटने का सवाल ही नहीं है।’’

बेलगाम लोकसभा उपचुनाव के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने महज इतना ही कहा कि पार्टी वहां थोड़ी कमजोर है।

देवेगौड़ा ने दस फरवरी को कहा था कि उनकी पार्टी बेलगाम लोकसभा और बसवकल्याण, सिंदगी तथा मास्की विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इसके लिए उन्होंने वित्तीय दिक्कतों का हवाला दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\