देश की खबरें | सतनकुलम में पुलिस प्रताड़ना के शिकार हुए जयराज की बेटी को सरकारी नौकरी मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी ने दक्षिणी तमिलनाडु के सतनकुलम में हाल में कथित पुलिस प्रताड़ना के बाद जान गंवाने वाले जयराज की बेटी को सोमवार को एक नियुक्ति पत्र सौंपा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 27 जुलाई मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी ने दक्षिणी तमिलनाडु के सतनकुलम में हाल में कथित पुलिस प्रताड़ना के बाद जान गंवाने वाले जयराज की बेटी को सोमवार को एक नियुक्ति पत्र सौंपा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि जयराज की बड़ी बेटी, पर्सीस को अनुकंपा के आधार पर राजस्व विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्त करने वाला यह आदेश पलानीस्वामी ने उसे सचिवालय में सौंपा।

यह भी पढ़े | COVID-19 महामारी के कारण अर्थव्यवस्था खतरे में, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा- बुनियादी ढांचा क्षेत्र में काम तेज करने से वृद्धि में होगा सुधार.

संवाददाताओं से बातचीत में पर्सीस ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उसके पिता और छोटे भाई बेनिक्स के निधन पर शोक जताया और उनके परिवार को न्याय का आश्वासन दिया।

उसने कहा, “सीबीआई जांच जारी है और हमें यकीन है कि न्यायपालिका न्याय करेगी और सरकार न्याय दिलाने में हमारे साथ होगी।” साथ ही उसने त्वरित जांच की अपील की।

यह भी पढ़े | बीएसपी से कांग्रेस में आए विधायक का बड़ा बयान, कहा- 'BJP के कहने पर BSP कर रही है सब कुछ, नहीं मिला कोई नोटिस.

नियुक्ति पत्र सौंपने से कुछ दिन पहले सरकार ने परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया था।

तूतीकोरिन जिले के रहने वाले जयराज और उनके बेटे को अनुमत समय सीमा से इतर अपनी दुकान खोले रख निषेधाज्ञा का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए 19 जून को गिरफ्तार किया गया था।

दोनों को पुलिसकर्मियों ने सतनकुलम पुलिस थाने में कथित तौर पर प्रताड़ित किया और उन्हें कोविलपट्टी उपजेल में बंद कर दिया था।

कोविलपट्टी में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद 22 जून को बेनिक्स की मौत हो गई थी और अगले दिन उसके पिता ने भी दम तोड़ दिया था।

पुलिस की इस कथित क्रूरता से लोगों में आक्रोश था और मामले पर मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने संज्ञान लिया था।

शुरुआत में इसकी जांच सीबी-सीआईडी ने की और 10 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया लेकिन अब मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\