खेल की खबरें | जयंत यादव मिडलसेक्स के लिए काउंटी मैच खेलेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्पिनर जयंत यादव ने मौजूदा काउंटी चैम्पियनशिप मिडलसेक्स से सत्र के आखिरी चार मैच खेलने के लिए शुक्रवार को अनुबंध किया।
लंदन, एक सितंबर भारतीय स्पिनर जयंत यादव ने मौजूदा काउंटी चैम्पियनशिप मिडलसेक्स से सत्र के आखिरी चार मैच खेलने के लिए शुक्रवार को अनुबंध किया।
क्लब ने यहां जारी बयान में कहा कि जयंत इस सप्ताह के अंत में एसेक्स के खिलाफ मिडलसेक्स के आगामी मैच में चयन के लिए उपलब्ध होंगे।
इस बयान के मुताबिक, ‘‘दिल्ली में जन्मे दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर इस सप्ताह के अंत में मिडलसेक्स में शामिल होंगे। वह टीम के लिए चार मैच खेलेंगे जिसमें अगले सप्ताह चेम्सफोर्ड में एसेक्स के खिलाफ मुकाबला उनका पहला मैच होगा। वह इसके बाद लाल गेंद के तीन अन्य मैचों के लिए उपलब्ध होंगे।’’
भारत के लिए छह टेस्ट और दो एकदिवसीय खेल चुके 33 साल के वर्षीय यादव के लिए काउंटी में यह लगातार दूसरा काउंटी सत्र होगा। उन्होंने पिछले साल वारविकशर का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान उन्होंने ग्लॉस्टरशर के खिलाफ दो पारियों में पांच विकेट और चार विकेट चटकाये थे।
भारतीय टीम के लिए 2016 में पदार्पण करने वाले जयंत के नाम टेस्ट में 16 विकेट और एक शतक (इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में) है।
मिडलसेक्स के क्रिकेट निदेशक एलन कोलमैन ने कह, ‘‘ पीटर मलान अपने देश दक्षिण अफ्रीका वापस लौट रहे है, ऐसे में हम सितंबर में चार अहम मैचों से पहले अपनी टीम को मजबूत करना चाहते थे। वह टीम को अतिरिक्त अनुभव और कौशल प्रदान करेंगे जो आपको आने वाले मैचों में हमारे लिए अहम होगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)