ताजा खबरें | जयंत तीन मार्च को वाराणसी में अखिलेश, ममता के साथ रैली करेंगे

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. रालोद प्रमुख जयंत चौधरी बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक संयुक्त चुनावी रैली में शामिल होंगे।

नोएडा, दो मार्च रालोद प्रमुख जयंत चौधरी बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक संयुक्त चुनावी रैली में शामिल होंगे।

यह घोषणा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने बुधवार को सोशल मीडिया पर की। रालोद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव यादव की सपा के साथ गठबंधन में लड़ रही है और राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के लिए उसकी प्रमुख सहयोगी है।

रालोद ने कहा कि संयुक्त रैली वाराणसी के हरहुआ प्रखंड के ऐढ़े गांव में दोपहर 12 बजे से होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 7 मार्च को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के तहत मतदान होना है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने इससे पहले 7-8 फरवरी को लखनऊ में यादव के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करने के लिए उत्तर प्रदेश का दौरा किया था, जहां उन्होंने सपा को भाजपा के खिलाफ उसी तरह जीत मिलने की भविष्यवाणी की थी, जिस तरह से उनकी पार्टी को पिछले साल पश्चिम बंगाल राज्य चुनावों में मिली थी।

बनर्जी ने अपनी पार्टी के चुनावी गान 'खेला होबे' को 'खेला होगा' से बदल दिया था और इस बात पर जोर दिया था कि ‘‘अगर बंगाल ऐसा कर सकता है (भाजपा को हरा सकता है), तो उत्तर प्रदेश भी कर सकता है।’’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सात चरणों में हुए मतदान के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\