देश की खबरें | जयंत पाटिल मुझसे संपर्क में हैं, लेकिन उनके राकांपा (एसपी) छोड़ने पर कभी चर्चा नहीं हुई:गिरीश महाजन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख पद से जयंत पाटिल के इस्तीफा देने की अफवाहों के बीच राज्य के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश महाजन ने रविवार को दावा किया कि पाटिल अपनी पार्टी में स्पष्ट रूप से नाखुश हैं और वह उनसे नियमित रूप से संपर्क में हैं। महाजन ने यह भी कहा कि पाटिल ने राकांपा(एसपी) से संभावित इस्तीफे को लेकर उनसे कभी चर्चा नहीं की।
मुंबई, 13 जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख पद से जयंत पाटिल के इस्तीफा देने की अफवाहों के बीच राज्य के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश महाजन ने रविवार को दावा किया कि पाटिल अपनी पार्टी में स्पष्ट रूप से नाखुश हैं और वह उनसे नियमित रूप से संपर्क में हैं। महाजन ने यह भी कहा कि पाटिल ने राकांपा(एसपी) से संभावित इस्तीफे को लेकर उनसे कभी चर्चा नहीं की।
महाजन ने कहा, ‘‘देखते हैं कि क्या कुछ होता है।’’
मंत्री ने कहा कि उन्होंने और पाटिल ने राकांपा(एसपी) से उनके (पाटिल के) संभावित इस्तीफे पर कभी चर्चा नहीं की।
महाजन ने कहा कि पाटिल ने उनसे अपने इस्तीफे के बारे में कभी बात नहीं की। जामनेर विधायक ने कहा, ‘‘जयंत पाटिल एक वरिष्ठ नेता हैं। अगर उन्हें कुछ कहना है, तो वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करेंगे।’’
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसी खबरें हैं कि जयंत पाटिल ने राकांपा (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मुझे नहीं लगता कि वह पार्टी में बहुत खुश हैं। देखते हैं क्या बदलाव होते हैं। वह नियमित रूप से मुझसे संपर्क में हैं, लेकिन हमने इस मुद्दे पर कभी बात नहीं की।’’
राजनीतिक हलकों में इस बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि पाटिल ने प्रदेश राकांपा(एसपी) अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और विधान पार्षद (एमएलसी) शशिकांत शिंदे उनकी जगह लेंगे।
वहीं, राकांपा (एसपी) ने शनिवार को पाटिल के कथित इस्तीफे की खबरों को शरारतपूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 26वें स्थापना दिवस पर 10 जून को राकांपा (एसपी) कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए पाटिल ने शरद पवार की मौजूदगी में प्रदेश इकाई प्रमुख का पद छोड़ने और नये चेहरे के लिए रास्ता बनाने का संकेत दिया था।
महाजन ने राकांपा(एसपी) में पाटिल की कथित नाखुशी को ‘परिवार’ और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बीच टकराव के रूप में पेश करने की कोशिश की।
यहां ‘परिवार’ से तात्पर्य राकांपा(एसपी) प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले से है।
महाजन ने कहा, "यह केवल इसी पार्टी में नहीं, बल्कि कांग्रेस में भी दिख रहा है। अब यह खुलकर सामने आ गया है।"
उन्होंने कहा कि देश में कुछ पार्टियां परिवार की तरह काम करती हैं।
मंत्री ने कहा, ‘‘वे परिवार से आगे नहीं बढ़तीं। उनकी राजनीति बेटी, भतीजे, दामाद आदि के इर्द-गिर्द घूमती है। इस वजह से, वरिष्ठ और प्रतिबद्ध कार्यकर्ता इन पार्टियों को छोड़ सकते हैं।’’
उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित 12 किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने की सराहना की और याद दिलाया कि जब वे पर्यटन मंत्री थे, तब यह दर्जा हासिल करने के लिए किलों की एक सूची प्रस्तुत की गई थी।
उन्होंने कहा, ‘‘इन किलों को अब पर्यटन स्थलों के रूप में और अधिक संरक्षण मिलेगा।’’
कथित एमएससीबी घोटाले में राकांपा (एसपी) विधायक रोहित पवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अभ्यारोपित किये जाने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में महाजन ने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार में लिप्त और गलत कार्यों के लिए ज़िम्मेदार लोगों को परिणाम भुगतने होंगे।’’
उन्होंने कहा कि अगर रोहित पवार मानते हैं कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है, तो उन्हें जांच से डरना नहीं चाहिए।
महाजन ने शिवसेना विधायक और मंत्री संजय शिरसाट के इस दावे का सीधा जवाब देने से परहेज किया कि वायरल वीडियो में उनके थैले में सिर्फ कपड़े थे, नकदी नहीं।
उन्होंने कहा, ‘‘जब इस पर वीडियो बन ही गया है, तो इसके पीछे कौन था और इसका उद्देश्य क्या था, जैसे सवाल अब भी बने हुए हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

