देश की खबरें | जयंत खोबरागडे आसियान सचिवालय में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जकार्ता में आसियान सचिवालय में भारत के अगले राजदूत के रूप में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के एक अधिकारी जयंत एन खोबरागडे को नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 जनवरी जकार्ता में आसियान सचिवालय में भारत के अगले राजदूत के रूप में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के एक अधिकारी जयंत एन खोबरागडे को नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, जयंत खोबरागडे अभी दिल्ली में मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

बयान के अनुसार, खोबरागडे 1995 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और वह जल्द ही अपना कार्यभार संभाल सकते हैं।

आसियान सचिवालय में राजदूत के रूप में खोबरागडे की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) को इस क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है। भारत और अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देश इसके संवाद भागीदार हैं।

आसियान के 10 सदस्य देश इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यामां और कंबोडिया हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\