देश की खबरें | जया बच्चन सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति से अलग हुईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति की सदस्यता छोड़ दी है जिसके अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे हैं।
नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति की सदस्यता छोड़ दी है जिसके अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे हैं।
राज्यसभा सचिवालय के एक बुलेटिन के अनुसार जया बच्चन अब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता वाली श्रम, वस्त्र और कौशल विकास पर संसदीय स्थायी समिति की सदस्य होंगी।
श्रम पर संसदीय स्थायी समिति के सदस्य रहे तृणमूल कांग्रेस सांसद साकेत गोखले अब जया बच्चन की जगह संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति में शामिल होंगे।
राज्यसभा सदस्य ए ए रहीम (माकपा) और आर गिरिराजन, जो शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की संसदीय समिति के सदस्य थे, अब आवास और शहरी मामलों की संसदीय समिति के सदस्य हैं।
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्य संजय कुमार झा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य धैर्यशील पाटिल को जल संसाधन पर विभाग संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य नामित किया है।
झा परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर संसदीय स्थायी समिति के भी अध्यक्ष हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2024 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

