एजेंसी न्यूज

जावेद अख्तर मानहानि मामला: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत के पेश ना होने के बाद मुम्बई की एक अदालत ने सोमवार को उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया. अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने एक फरवरी को रनौत को समन जारी कर एक मार्च को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था.

जावेद अख्तर मानहानि मामला: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट
कंगना रनौत (Photo Credits: Instagram)

मुम्बई, एक मार्च. गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत के पेश ना होने के बाद मुम्बई की एक अदालत ने सोमवार को उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया. अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने एक फरवरी को रनौत को समन जारी कर एक मार्च को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था.

रनौत के सोमवार को पेश ना होने के बाद अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया. अदालत ने मामले की आगे की सुनवाई के लिए 22 मार्च की तारीख तय की है. पुलिस ने पिछले महीने एक रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा था कि अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि का एक मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें-कंगना रनौत पर मध्य प्रदेश में मचा सियासी संग्राम, बैतूल में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

गीतकार अख्तर ने रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि अभिनेत्री ने उनके खिलाफ निराधार और झूठी बयानबाजी की है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).