एजेंसी न्यूज

IND vs AUS 5th Test 2025: स्कैन कराने के बाद ड्रेसिंग रूम में लौटे जसप्रीत बुमराह

भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह चोट के कारण एहतियाती स्कैन कराने के बाद ड्रेसिंग रूम में लौट आए. बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां लंच के बाद केवल एक ओवर कर पाए थे इसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था.

IND vs AUS 5th Test 2025: स्कैन कराने के बाद ड्रेसिंग रूम में लौटे जसप्रीत बुमराह
Jasprit Bumrah (Photo: BCCI)

सिडनी, 4 जनवरी : भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह चोट के कारण एहतियाती स्कैन कराने के बाद ड्रेसिंग रूम में लौट आए. बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां लंच के बाद केवल एक ओवर कर पाए थे इसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था. बुमराह कुल मिलाकर तीन घंटे और 20 मिनट तक मैदान से दूर रहे, लेकिन उनकी वापसी से ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी से पहले भारतीय खेमे की चिंताएं कम हो सकती हैं. बुमराह की अनुपस्थिति में विराट कोहली ने टीम का नेतृत्व किया.

श्रृंखला में पहले ही 32 विकेट ले चुके बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 10 ओवरों में 33 रन देकर दो विकेट लिए. उन्होंने सुबह के सत्र में मार्नस लाबुशेन का विकेट लिया था. लंच के बाद अपने स्पैल में एक ओवर फेंकने के बाद बुमराह को कुछ असुविधा महसूस हुई. उन्हें ‘साइड स्ट्रेन’ में परेशानी नजर आ रही थी. यह भी पढ़ें : IND vs AUS 5th Test 2025: अचानक मैदान से बाहर जाने पर जसप्रीत बुमराह की चोट ने बढ़ाई चिंता

उन्होंने कोहली से बात की और मैदान से बाहर चले गए और फिर आधिकारिक प्रसारकों ने उन्हें टीम के सुरक्षा संपर्क अधिकारी अंशुमन उपाध्याय और टीम डॉक्टर के साथ मैदान से बाहर जाते हुए दिखाया. ‘फॉक्स स्पोर्ट्स’ के दृश्यों में उन्हें एक एसयूवी में स्टेडियम से बाहर निकलते हुए दिखाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2025 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).