खेल की खबरें | जैस्मीन पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल करने के करीब, सचिन ‘बॉक्स-ऑफ’ खेलेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैस्मीन लम्बोरिया यहां विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर के 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड की एना मारिजा मिलिसिक पर शानदार जीत दर्ज करके पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने के करीब पहुंच गई हैं।

बैंकॉक, एक जून राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैस्मीन लम्बोरिया यहां विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर के 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड की एना मारिजा मिलिसिक पर शानदार जीत दर्ज करके पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने के करीब पहुंच गई हैं।

भारत की इस 22 साल की खिलाड़ी ने अंतिम 16 मुकाबले में जजों के सर्वसम्मत निर्णय (5-0) से मिलिसिक को शिकस्त दी।

क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में महिलाओं के 57 किग्रा भार वर्ग में चार कोटा स्थानों है। जैस्मीन को पेरिस खेलों में अपनी जगह पक्की करने और भारत के लिए 57 किग्रा कोटा पुनः प्राप्त करने के लिए रविवार को अपना क्वार्टर फाइनल जीतना होगा।

परवीन हुड्डा ने 2023 एशियाई खेलों में 57 किग्रा कोटा हासिल किया था, लेकिन पिछले महीने डोपिंग (रहने का स्थान बताने में विफलता के कारण) के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया था, जिससे भारत को कोटा छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

जैस्मीन ने एशियाई खेलों और ओलंपिक के पहले क्वालीफायर में 60 किग्रा में चुनौती पेश की थी लेकिन टूर्नामेंट में रिजर्व के रूप में सूचीबद्ध होने के कारण उन्हें 57 किग्रा में भाग लेने की अनुमति मिल गयी।

जैस्मीन और मिलिसिक ने शुरुआत में एक-दूसरे को आंकने पर ध्यान दिया। जैस्मीन ने इसके बाद अपनी तकनीकी श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया और मिलिसिक लगातार मुक्के बरसाये।

स्विट्जरलैंड की खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश की लेकिन जैस्मीन उनसे दूरी बनाये रखने में सफल रही। जैस्मीन ने अपनी कद का इस्तेताल करते हुए मिलिसिक पर दबाव बनाये रखा।

 पुरुषों के 57 किग्रा में पूर्व युवा विश्व चैंपियन सचिन सिवाच ने 57 किग्रा सेमीफाइनल में तोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता फिलीपींस के कार्लो पालम से 0-5 से हारने से पहले अपना अच्छा प्रदर्शन किया।

 सचिन को ओलंपिक कोटा हासिल करने का हालांकि एक और मौका मिलेगा क्योंकि 57 किग्रा में तीन कोटा उपलब्ध हैं।

सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों मुक्केबाज रविवार को कोटा के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगे।

 निशांत देव (पुरुष, 71 किग्रा) के अलावा महिला वर्ग में निकहत जरीन (50 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) पहले ही पेरिस के लिए अपना स्थान पक्का कर चुके हैं।

सचिन ने बहुत कोशिश की लेकिन पालम के मुक्कों का करारा जवाब नहीं दे सके।

फिलीपींस के मुक्केबाज को मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक रूख अपनाने का फायदा मिला। सचिन को रक्षात्मक खेल खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\