खेल की खबरें | जैस्मीन, बासुमतारी महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी के दूसरे दौर में पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता जैस्मीन और गत चैंपियन असम की पविलाओ बासुमतारी ने शुक्रवार को यहां महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीत के साथ 60 किग्रा वर्ग के दूसरे दौर में जगह पक्की की।

हिसार, 22 अक्टूबर एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता जैस्मीन और गत चैंपियन असम की पविलाओ बासुमतारी ने शुक्रवार को यहां महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीत के साथ 60 किग्रा वर्ग के दूसरे दौर में जगह पक्की की।

 हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रही जैस्मीन ने शुरुआती दौर में छत्तीसगढ़ की राजबाला को सर्वसम्मति के फैसले से 5-0 से हराया, जबकि बासुमतारी ने यहां सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल में कर्नाटक की तीर्थ लक्ष्मी को हराया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन 49 मुकाबले खेले गये। इस चैंपियनशिप में देश भर के 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और बोर्ड की 320 से अधिक मुक्केबाज हिस्सा ले रही हैं।

गुजरात की हरदीक कौर गिल (60 किग्रा) ने लद्दाख की रिग्जेन सोमो के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-0 से जीत दर्ज की।

महाराष्ट्र के मुक्केबाजों ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जिसमें लक्ष्मी मेहरा ने सिक्किम की शर्मिला राय को हराकर 63 किग्रा के शुरुआती दौर के मुकाबले को अपने नाम किया।

चंडीगढ़ की नीमा ने 63 किग्रा वर्ग में उत्तराखंड की नेहा कास्न्याल को 4-1 से हराया।

मध्य प्रदेश की श्रुति यादव ने 66 किग्रा वर्ग के शुरुआती दौर में चंडीगढ़ की अंजू को आसानी से 5-0 से शिकस्त दी।

इस चैंपियनशिप के स्वर्ण और रजत पदक विजेता राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में स्थान अर्जित करेंगे। टूर्नामेंट की स्वर्ण पदक विजेताओं के पास विश्व चैंपियनशिप के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का मौका होगा बशर्ते उनके भार वर्ग में कोई चयन ट्रायल न हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\