विदेश की खबरें | जापान के टीकाकरण मंत्री ने खुद के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोनो (58) वाशिंगटन डी. सी. के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वह धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते हैं। युवा आबादी में उनके काफी प्रशंसक हैं, जिनके साथ वह सोशल मीडिया के जरिए संवाद करते हैं। हालांकि, जापान की राजनीति में इस तरह की चीज बहुत कम ही देखने को मिलती है।

कोनो (58) वाशिंगटन डी. सी. के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वह धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते हैं। युवा आबादी में उनके काफी प्रशंसक हैं, जिनके साथ वह सोशल मीडिया के जरिए संवाद करते हैं। हालांकि, जापान की राजनीति में इस तरह की चीज बहुत कम ही देखने को मिलती है।

कोनो ने तोक्यो में कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैं आपके विचारों को अपनाउंगा, आपके साथ सूचना साझा करूंगा, एक ठोस संदेश दूंगा और इस संकट से निकलने के लिए आपके साथ काम करूंगा।’’

कोनो ने दावेदारी की यह घोषणा प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के अचानक के उस ऐलान के एक हफ्ते बाद की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह 29 सितंबर के मतदान में पार्टी के प्रमुख के तौर पर एक और कार्यकाल नहीं मांगेंगे। इसमें जीत हासिल करने वाला नेता ही संसद द्वारा प्रधानमंत्री चुना जाएगा क्योंकि पार्टी और इसके गठबंधन साझेदार के पास बहुमत है।

हालांकि, दो अन्य सांसदों ने भी अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है, जिनमें मध्यमार्गी पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा और पूर्व गृह मंत्री सानाई ताकैची शामिल हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\