विदेश की खबरें | जापान के प्रधानमंत्री ने आबे के अधूरे लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एकजुटता का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. किशिदा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और इसकी सहयोगी कोमैतो को 248 सदस्यीय सदन में 146 सीट पर जीत हासिल हुई है जो बहुमत के आंकड़े से काफी अधिक हैं। इस जीत से स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा वर्ष 2025 तक पद पर बने रहेंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा दीर्घकालिक नीतियों पर काम जारी रखेंगे।

किशिदा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और इसकी सहयोगी कोमैतो को 248 सदस्यीय सदन में 146 सीट पर जीत हासिल हुई है जो बहुमत के आंकड़े से काफी अधिक हैं। इस जीत से स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा वर्ष 2025 तक पद पर बने रहेंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा दीर्घकालिक नीतियों पर काम जारी रखेंगे।

किशिदा ने जीत का स्वागत किया, लेकिन यह भी स्वीकार किया कि आबे के बिना पार्टी को एकजुट करना एक कठिन कार्य है, जिन्होंने 2020 में प्रधानमंत्री के रूप में इस्तीफा देने के बाद भी पार्टी के शक्तिशाली धड़े का नेतृत्व किया था।

किशिदा ने कहा, ‘‘चूंकि हमने एक महान नेता खो दिया है, निस्संदेह हम कई तरह से प्रभावित हो सकते हैं। हमारी पार्टी को एकजुट होना चाहिए क्योंकि हम कठिन मुद्दों का सामना करने वाले हैं।’’

उन्होंने कहा कि जापान और उसके बाहर सुरक्षा एवं आर्थिक चुनौतियों के समय में आबे की मौत सबसे दुखद है।

किशिदा ने कहा, ‘‘हम उनकी इच्छा पूरी करेंगे और उन मुद्दों से निपटेंगे जिन्हें वह हासिल किए बिना चले गए, जिसमें अमेरिका द्वारा तैयार किए गए शांतिवादी संविधान में संशोधन भी शामिल है।’’

इससे पहले सोमवार को, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने संवेदना व्यक्त करने और राष्ट्रपति जो बाइडन का एक पत्र आबे के परिवार को देने के लिए किशिदा से मुलाकात की।

ब्लिंकन ने किशिदा से कहा, ‘‘हम बस उन्हें यह बताना चाहते हैं कि हम व्यक्तिगत स्तर पर भी इस नुकसान की गहराई को महसूस करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दरअसल मैं यहां इसलिए हूं क्योंकि अमेरिका और जापान सहयोगी से कहीं अधिक हैं-हम दोस्त हैं।’’

ब्लिंकन ने कहा, ‘‘आबे ने अमेरिका और जापान के बीच संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बहुत अधिक काम किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\