एजेंसी न्यूज

COVID-19: जापान ने कोविड-19 से निपटने के लिए ‘आपात’ कदम उठाए

अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गयी है और अस्पतालों द्वारा मरीजों को लौटाए जाने की शिकायतें आ रही है. यह आपातकाल 12 सितंबर तक लागू रहेगा और रेस्त्रां तथा बार से रात आठ बजे तक काम बंद करने को कहा गया है.

COVID-19: जापान ने कोविड-19 से निपटने के लिए ‘आपात’ कदम उठाए
अस्पताल (Photo Credits: PTI)

अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गयी है और अस्पतालों द्वारा मरीजों को लौटाए जाने की शिकायतें आ रही है. यह आपातकाल 12 सितंबर तक लागू रहेगा और रेस्त्रां तथा बार से रात आठ बजे तक काम बंद करने को कहा गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के एक दिन में 25,146 नए मामले आए. इस हफ्ते संक्रमण के औसतन 20,307 मामले आए.

सरकार ने इस हफ्ते की शुरुआत में आपातकाल तोक्यो और ओकीनावा समेत 13 इलाकों तक बढ़ाने का फैसला किया था जो पहले छह इलाकों में लगा हुआ था. अर्द्ध-आपातकाल 16 इलाकों में लागू है यानी कि जापान की दो तिहाई आबादी पाबंदियों में है. यह भी पढ़ें : COVID-19 Vaccine: जल्द 12-17 साल के किशोरों को भी मिलेगी कोरोना की वैक्सीन? जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत में ट्रायल की मांगी अनुमति

जापान में करीब 40 प्रतिशत वयस्कों को पूरी तरह टीका लग चुका है. करीब 15,500 लोगों की कोविड-19 के कारण मौत हो चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2021 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).