विदेश की खबरें | जापान : पर्यटक नौका से लापता हुए सात लोग मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बचाव दल को पहले शिरेतोको प्रायद्वीप के पास रविवार सुबह चार लोग मिले, फिर कुछ घंटों बाद उसी क्षेत्र में तीन और लोगों का पता लगा।
बचाव दल को पहले शिरेतोको प्रायद्वीप के पास रविवार सुबह चार लोग मिले, फिर कुछ घंटों बाद उसी क्षेत्र में तीन और लोगों का पता लगा।
टेलीविजन चैनल ‘एनएचके’ के मुताबिक वे सभी लोग बेहोश थे।
तटरक्षक बल के मुताबिक सभी सात लोग उसी क्षेत्र में पाए गए, जहां से शनिवार को आपात फोन कॉल आया था।
टेलीविजन रिपोर्ट में बचाए गए लोगों में से एक व्यक्तिको हेलीकॉप्टर से उतार कर एक स्ट्रेचर द्वारा एम्बुलेंस में स्थानांतरित करते दिखाया गया।
तटरक्षक बल के अधिकारी ने बताया कि दो बच्चों सहित 24 यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों को ले जा रही नौका लापता हो गई थी,इससे पहले नौका से आपात कॉल आई थी जिसमें कहा गया था कि नौका में पानी भर गया है और वे सब डूब जाएंगे।
तटरक्षक बल के अनुसार,‘‘नौका से हमारा संपर्क टूट गया और 19 लोग अभी भी लापता हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)