देश की खबरें | जापान ने असम की यात्रा के लिए पाबंदियों में छूट दी: हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जापान ने असम की यात्रा के लिए लागू प्रतिबंधों में ढील दी है और चार जिलों को छोड़कर राज्य की यात्रा करने के लिए परामर्श जारी किया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 27 मार्च जापान ने असम की यात्रा के लिए लागू प्रतिबंधों में ढील दी है और चार जिलों को छोड़कर राज्य की यात्रा करने के लिए परामर्श जारी किया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन चार जिलों तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, शिवसागर और चराइदेव में सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (अफस्पा) लागू है।

उन्होंने कहा कि यह परामर्श 25 मार्च को जारी किया गया था। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डिब्रूगढ़ से अफस्पा हटा लिया था।

अफस्पा के तहत सुरक्षा बलों के पास कहीं भी अभियान चलाने और बिना किसी पूर्व वारंट के किसी को भी गिरफ्तार करने का अधिकार होता है।

शर्मा ने कहा कि जापान द्वारा अपने नागरिकों को असम में यात्रा न करने के लिए जारी की गई सलाह को 'लेवल दो' से घटाकर 'लेवल एक' कर दिया गया है।

राज्य में बेहतर सुरक्षा परिदृश्य के कारण यात्रा प्रतिबंधों को कम करके 'लेवल एक' में रखने का निर्णय लिया गया था। जापान ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा देश है जिसने अपने नागरिकों की असम की यात्रा के खिलाफ जारी यात्रा प्रतिबंधों की समीक्षा की है।

ऑस्ट्रेलिया ने फरवरी में उन जिलों को छोड़कर राज्य की यात्रा पर लगे प्रतिबंध हटा लिए थे जहां अफस्पा लागू है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\