विदेश की खबरें | जापान और वियतनाम रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वियतनाम की राजधानी हनोई में सोमवार को वार्ता में सुगा एवं मेजबान प्रधानमंत्री गुयेन शुआन फुक एक मूल समझौते पर सहमत हुये जिसके तहत जापान वियतनाम को रक्षा उपकरणों एवं तकनीकों का ​निर्यात कर सकेगा।

वियतनाम की राजधानी हनोई में सोमवार को वार्ता में सुगा एवं मेजबान प्रधानमंत्री गुयेन शुआन फुक एक मूल समझौते पर सहमत हुये जिसके तहत जापान वियतनाम को रक्षा उपकरणों एवं तकनीकों का ​निर्यात कर सकेगा।

जापान अपने रक्षा उद्योगों को बचाये रखने के ​लिये हाल के वर्षों में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ संबंधों को बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

यह भी पढ़े | Muhammad Safdar Arrested: मरियम नवाज के पति कराची में गिरफ्तार.

सुगा ने कहा कि उनकी वियतनाम तथा बाद में इंडोनेशिया यात्रा बहुपक्षीय आर्थिक और सुरक्षा सहयोग के लिए ''खुले एवं मुक्त हिंद-प्रशांत'' दृष्टि को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है, ताकि चीन की बढ़ती शक्ति का मुकाबला किया जा सके और दक्षिण चीन सागर के विवादित क्षेत्रों में समुद्री गलियारों की सुरक्षा की जा सके।

फुक के साथ मुलाकात के बाद सुगा ने संवाददाता सम्मेलन में वियतनाम को जापान का महत्वपूर्ण सहयोगी बताया।

यह भी पढ़े | अमेरिकी गवर्नरों ने COVID19 वैक्सीनेशन की योजना पर संघीय सरकार से पूछे सवाल, ट्रम्प प्रशासन से मांगा स्पष्टीकरण.

सुगा ने कहा, ''हिंद-प्रशांत राष्ट्र के रूप में जापान इस क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता को बनाये रखने में अपना सहयोग देता रहेगा ।''

उन्होंने कहा कि जापान का नेता होने के नाते उनके पहले विदेश दौरे के लिये वियतनाम सबसे माकूल स्थान है जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र का केंद्र है ।

जापान का अमेरिका, ब्रिटेन और मलेशिया तथा कई अन्य देशों के साथ पहले ही रक्षा उपकरण समझौता हो चुका है। वियतनाम अब उसका 12 वां साझीदार देश बन गया है । जापान ने अगस्त में फिलीपीन को रडार निगरानी प्रणाली मुहैया करायी थी ।

बेचे जाने वाले उपकरणों की विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन सुगा ने इस समझौते को द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के लिये एक ''अहम कदम'' करार दिया है ।

सुगा और फुक के बीच जिन अन्य समझौतों पर हस्ताक्षर हुये हैं उनमें आर्थिक क्षेत्र एवं आतंकवाद निरोधक उपायों में सहयोग शामिल हैं ।

इसके अलावा दोनों देशों के बीच व्यापार एवं अन्य क्षेत्रों में भी समझौते हुये हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\