213 यात्रियों के साथ समु्द्र में समा गया एयर इंडिया का विमान
नए साल में जश्न का माहौल होता है, लेकिन इतिहास में साल के पहले दिन एक दुखद घटना भी दर्ज है। वर्ष 1978 में एयर इंडिया का एक विमान आज ही के दिन 213 यात्रियों के साथ समु्द्र में समा गया था।
नयी दिल्ली: एक जनवरी नए साल में जश्न का माहौल होता है, लेकिन इतिहास में साल के पहले दिन एक दुखद घटना भी दर्ज है। वर्ष 1978 में एयर इंडिया का एक विमान आज ही के दिन 213 यात्रियों के साथ समु्द्र में समा गया था. सम्राट अशोक नाम का यह बोइंग 747 विमान बंबई (अब मुंबई) के अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ क्षण बाद ही किसी यांत्रिक खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में सवार लोगों में 190 यात्री और चालक दल के 23 सदस्य थे. घटना के फौरन बाद यह आशंका जताई गई कि यह किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है, लेकिन समुद्र से मिले विमान के मलबे की जांच से यह सिद्ध हो गया कि यह एक हादसा था.
देश दुनिया के इतिहास में दर्ज साल के पहले दिन की चंद और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1664: शिवाजी महाराज ने सूरत अभियान की शुरूआत की.
1804: हैती ने फ्रांस से अपनी आजादी का ऐलान किया.
1862: भारतीय दंड संहिता और दंड प्रक्रिया संहिता को लागू किया गया। इसे 6 अक्टूबर 1860 को मंजूरी दी गई थी.
1880: मनी ऑर्डर प्रणाली की शुरूआत.
1925: अमेरिका के टेलीफोन और टेलीग्राफ की शोध शाखा के रूप में ‘बेल लेबोरेटरीज' की स्थापना.
1948: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की शिकायत की कि वह कश्मीर घाटी में हमलावरों को भेज रहा है.
1959: फिदेल कास्रो के नेतृत्व में बागी लड़ाकों ने क्यूबा के तानाशाह फ्लुजेंसियो बतिस्ता का तख्ता पलट दिया और उसे वहां से भागना पड़ा.
1978: एयर इंडिया का विमान दुर्घटनग्रस्त होकर समुद्र में गिरा.
1984: छोटे से संपन्न एशियाई देश ब्रुनेई ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया. अपने तेल और प्राकृतिक गैस भंडार के चलते दो लाख की आबादी वाला यह देश हर वर्ष अरबों डॉलर कमाता है और पूरे एशिया में इसकी प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है.
1992: नये साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाते हुए बम्बई :अब मुंबई: में जहरीली शराब पीने से कम से कम 91 लोगों मौत.
2011: ओपरा विनफ्रे नेटवर्क की शुरूआत.
2017: नववर्ष के जश्न के दौरान के इस्तांबुल में नाइटक्लब हुए हमले में 39 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल
2023: क्रोएशिया आधिकारिक रूप से यूरो को अपनाकर यह मुद्रा अपनाने वाला 20वां यूरोपीय देश बना.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2023 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

