एजेंसी न्यूज

Jan Aakrosh Yatra': महाराष्ट्र में ओबीसी संगठनों की 'जन आक्रोश यात्रा' सोमवार से

महाराष्ट्र के विभिन्न अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) संगठन अपने आरक्षण अधिकारों की रक्षा के लिए सोमवार को जालना से 'जन आक्रोश यात्रा' शुरू करेंगे. कार्यकर्ता नवनाथ वाघमरे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ओबीसी सुरक्षा समिति द्वारा आयोजित यह यात्रा मराठवाड़ा, विदर्भ और अहमदनगर में विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी.

Jan Aakrosh Yatra': महाराष्ट्र में ओबीसी संगठनों की 'जन आक्रोश यात्रा' सोमवार से
Manoj Jarange Patil- ANI

जालना, 21 जुलाई : महाराष्ट्र के विभिन्न अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) संगठन अपने आरक्षण अधिकारों की रक्षा के लिए सोमवार को जालना से 'जन आक्रोश यात्रा' शुरू करेंगे. कार्यकर्ता नवनाथ वाघमरे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ओबीसी सुरक्षा समिति द्वारा आयोजित यह यात्रा मराठवाड़ा, विदर्भ और अहमदनगर में विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी.

ओबीसी कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके भी यात्रा में शामिल होंगे, जो मराठा समुदाय को ओबीसी का दर्जा दिए जाने की मनोज जरांगे की मांग का विरोध कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : Kerala Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस से एक लड़के की मौत: स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज

मराठा समुदाय के लिए कुनबी प्रमाणपत्र की मांग को लेकर जरांगे शनिवार से अंतरवाली सराती में भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वाघमरे ने कहा, ‘‘जरांगे की मांगें अनुचित और असंवैधानिक हैं. यह यात्रा अधिकारों की रक्षा के लिए निकाली जा रही है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).