एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | जमशेदपुर की मुंबई सिटी पर संघर्षपूर्ण जीत, एफसी गोवा और मोहम्मद स्पोर्टिंग का मैच ड्रॉ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्पेन के खिलाड़ी जावी हर्नांडेज़ के दो गोल की मदद से जमशेदपुर एफसी ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके शनिवार को यहां मुंबई सिटी एफसी को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3-2 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत हासिल की।

खेल की खबरें | जमशेदपुर की मुंबई सिटी पर संघर्षपूर्ण जीत, एफसी गोवा और मोहम्मद स्पोर्टिंग का मैच ड्रॉ

जमशेदपुर, 21 सितंबर स्पेन के खिलाड़ी जावी हर्नांडेज़ के दो गोल की मदद से जमशेदपुर एफसी ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके शनिवार को यहां मुंबई सिटी एफसी को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3-2 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत हासिल की।

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मैच में जमशेदपुर की तरफ से हर्नांडेज़ ने 44वें और 50वें मिनट में गोल किए। इससे पहले जॉर्डन मरे (36वें मिनट) ने टीम की तरफ से बराबरी का गोल किया था।

हर्नांडेज़ इस तरह से आईएसएल में पांच अलग-अलग क्लबों के लिए गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए।

मुंबई सिटी के लिए निकोलाओस कारेलिस (18वें) और योएल वैन नीफ (77वें) ने गोल किए।

उधर कोलकाता में खेले गए दिन के दूसरे मैच में मोहम्मडन स्पोर्टिंग और एफसी गोवा ने 1-1 से ड्रॉ खेल कर अंक बांटे।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग की तरफ से अर्जेंटीना के मिडफील्डर एलेक्सिस गोमेज ने 66वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। एफसी गोवा के लिए आर्मेनिया के स्ट्राइकर अरमांडो सादिकू ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में बराबरी का गोल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2024 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).