खेल की खबरें | जमशेदपुर ने 10 खिलाड़ियों के साथ मुम्बई को ड्रॉ पर रोका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जमशेदपुर एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा सत्र के अपने छठे मुकाबले में 28वें मिनट के बाद से ही 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए तालिका में शीर्ष पर काबिज मुम्बई सिटी एफसी को सोमवार को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।
बम्बोलिम, 14 दिसम्बर जमशेदपुर एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा सत्र के अपने छठे मुकाबले में 28वें मिनट के बाद से ही 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए तालिका में शीर्ष पर काबिज मुम्बई सिटी एफसी को सोमवार को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।
मुम्बई के लिए यह सत्र का पहला ड्रा नतीजा है जबकि जमशेदपुर ने चौथा ड्रॉ खेला है। मुम्बई के छह मैचों (चार जीत, एक हार और एक ड्रॉ) के बाद 13 अंक हो गए हैं। जमशेदपुर भी इतने ही मैच में सात अंक के साथ तालिका में छठे स्थान पर है।
यह भी पढ़े | क्लासप्लस ने सौरव गांगुली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया.
यहां के जीएमसी स्टेडियम में खेले गए इस मैच के पहले हाफ में मुम्बई सिटी एफसी ने पहले ही मिनट में शानदार आक्रमण किया लेकिन एडम लेफोंड्रे, बिपिन सिंह और बार्थोलोमेव ओग्बेचे के हमले को एइतोर मोनरॉय ने बेकार कर दिया।
जैकीचंद सिंह की मदद से नेरीजुस वाल्सकिस ने गोल कर के जमशेदपुर एफसी को नौवें मिनट में ही बढ़त दिला दी।
यह भी पढ़े | AUS vs IND 1st Test 2020: गावस्कर की द अजिंक्य रहाणे को लेकर बड़ी भविष्यवाणी.
टीम ने अभी इस गोल का जश्न अभी ठीक से मनाया भी नहीं था कि 15वें मिनट में ओग्बेचे की गोल की मदद से मुंबई ने स्कोर 1-1 कर लिया। बिपिन सिंह ने इस गोल को करने में उनकी मदद की।
जमशेदपुर की मुश्किले यहीं कम नहीं हुई । मैच के 28वें मिनट में मोनरॉय को फाउल के लिए दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया और वह मैदान से बाहर चले गए। यहां से जमशेदपुर 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हुई।
जमशेदरपुर ने हालांकि हिम्मत नहीं हारी और अपना संघर्ष जारी रखा। गोलकीपर टीवी रेहेनेश ने इसके बाद कुछ शानदार बचाव किये और इसमें टीम के कप्तान पीटर हार्टल ने शानदार डिफेंडिंग के जरिए मुम्बई को आगे निकलने से रोका।
इस तरह हार्टले की देखरेख में जमशेदपुर ने 10 खिलाड़ियों के साथ ही मुम्बई को अंक बांटने पर मजबूर कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)