देश की खबरें | जमशेदपुर एफसी ने इंग्लैंड के पीटर हार्टले से अनुबंध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के आगामी सत्र के लिए इंग्लैंड के पीटर हार्टले को अनुबंधित करने की घोषणा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जमशेदपुर, छह सितंबर जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के आगामी सत्र के लिए इंग्लैंड के पीटर हार्टले को अनुबंधित करने की घोषणा की।

हार्टले ने स्कॉटिश प्रीमियर लीग में मदरवेल एफसी की ओर से पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े | Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो सेवा सोमवार से होगी बहाल, साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम जोरो पर.

हार्टले की अगुआई में मदरवेल एफसी की टीम लीग में तीसरे स्थान पर रही और यूएफा यूरोपा लीग 2020-21 के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही।

वर्ष 2007 में सीनियर टीम में पदार्पण करने के बाद हार्टले ने अब तक 418 मैच खेले हैं जिसमें उनकी टीम के खिलाफ 122 मैचों में कोई गोल नहीं हुआ जबकि उन्होंने 37 गोल दागे।

यह भी पढ़े | COVID-19 Reinfection: बेंगलुरु में 27 वर्षीय महिला को एक महीने बाद फिर हुआ कोरोना, अस्पताल ने की पुष्टी.

जमशेदपुर एफसी से जुड़ने से खुश हार्टले ने कहा, ‘‘जीत की महत्वाकांक्षा रखने वाले क्लब, जमशेदपुर एफसी के साथ अनुबंध का मौका मिलने पर मैं काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर ओवेन कॉयल के मार्गदर्शन में खेलने के लिए मुझे दूसरी बार नहीं सोचना पड़ा क्योंकि वह काफी सम्मानित मैनेजर हैं। जमशेदपुर को सफल बनाने और खिताब दिलाने के लिए मैं रोजाना 110 प्रतिशत योगदान देने का वादा करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर