देश की खबरें | जम्मू: युवा राजपूत सभा ने प्रदर्शन कर सरोर टोल प्लाजा हटाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार को युवा राजपूत सभा (वाईआरएस) के कार्यकर्ताओं ने जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर धरना-प्रदर्शन कर सरोर टोल प्लाजा को हटाने की मांग की।

सांबा/जम्मू, 21 अगस्त जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार को युवा राजपूत सभा (वाईआरएस) के कार्यकर्ताओं ने जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर धरना-प्रदर्शन कर सरोर टोल प्लाजा को हटाने की मांग की।

इसके कारण राजमार्ग पर कुछ घटों के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रही।

वाईआरएस के प्रमुख विक्रम सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सरोर टोल प्लाजा के विरोध में प्रदर्शन किया।

कई कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वहां भारी संख्या में तैनात पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के कारण ऐसा करने में नाकाम रहे।

इसके बाद कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और सरकार से टोल हटाने के लिए लिखित आश्वासन देने की मांग करने लगे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन कर यह टोल प्लाजा स्थापित किया गया है।

इस मुद्दे पर रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों की चिंता जायज ठहराया था।

उन्होंने कहा था, ‘‘मैंने एनएचएआई के चेयरमैन से इस मुद्दे पर चर्चा की है और आने वाले दिनों में मसला सुलझा लिया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट