देश की खबरें | जम्मू: युवक और महिला ने पटरियों पर बैठकर ट्रेन को रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक महिला समेत दो व्यक्तियों ने सोमवार को यहां एक रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन कर श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक दिया।

जम्मू, 27 मई एक महिला समेत दो व्यक्तियों ने सोमवार को यहां एक रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन कर श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक दिया।

विरोध प्रदर्शन कई ट्रेन रद्द होने और उनके आने जाने के बारे में समय पर जानकारी नहीं मिलने से नाराजगी के बाद शुरू हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जब श्री शक्ति एक्सप्रेस नई दिल्ली से जम्मू रेलवे स्टेशन पर आ रही थी तो एक युवक और उसकी महिला रिश्तेदार पटरियों पर बैठ गए।

पटरी संख्या एक पर स्टेशन के प्रवेश द्वार पर ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और ट्रेन थोड़ी देर रुकने के बाद फिर से चलने लगी।

विरोध प्रदर्शन करने वालों के एक रिश्तेदार ने बताया कि हताशा की वजह से उन लोगों ने ऐसा किया और माना कि यह एक गलत कदम था।

उसने कहा, "हम जम्मू-कश्मीर की यात्रा कर रहे हैं और ट्रेन रद्द होने के कारण कई दिनों से यहां फंसे हुए हैं। हमने बार-बार रेलवे से अपनी यात्रा के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।"

अधिकारियों ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

अंबाला में किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण ट्रेन सेवाओं पर लगभग दो सप्ताह से असर पड़ा है। ट्रेन सेवाएं बाधित होने और ट्रेन रद्द किए जाने से जम्मू रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षा कर रहे सैकड़ों यात्रियों की भीड़ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\