एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमपात के कारण दिनभर बंद रहने के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग फिर से खोला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में भारी हिमपात के कारण एक दिन तक बंद रहने के बाद 270 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग रविवार को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया, जिससे जाम में फंसे वाहन अपने-अपने गंतव्यों की ओर बढ़ सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हिमपात के कारण दिनभर बंद रहने के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग फिर से खोला गया

जम्मू, 29 दिसंबर जम्मू कश्मीर में भारी हिमपात के कारण एक दिन तक बंद रहने के बाद 270 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग रविवार को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया, जिससे जाम में फंसे वाहन अपने-अपने गंतव्यों की ओर बढ़ सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारी हिमपात के कारण हालांकि मुगल रोड, सिंथन दर्रे, सोनमर्ग-करगिल अंतर-केंद्र शासित प्रदेश मार्ग और भद्रवाह-चंबा अंतर-राज्यीय मार्ग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण अंतर-जिला मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहे।

एक यातायात अधिकारी ने बताया, "सड़क के विभिन्न हिस्सों पर जमा बर्फ को हटाने के बाद राजमार्ग को आज फिर से खोल दिया गया है।"

उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर फंसे वाहनों को निकाला जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस ने एक परामर्श में कहा, "राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन जारी है। यात्रियों को अनुशासन का पालन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि वाहनों को आगे निकालने की कोशिश से जाम लग सकता है।"

साथ ही यात्रियों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है, क्योंकि बनिहाल और काजीगुंड के बीच सड़क पर फिसलन है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले से कश्मीर घाटी को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड बर्फ जमा होने के कारण बंद रहा।

इसी प्रकार भारी हिमपात के कारण किश्तवाड़ में सिंथन दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

इसके अलावा सोनमर्ग-करगिल अंतर-केंद्र शासित प्रदेश मार्ग और भद्रवाह-चंबा अंतर-राज्यीय मार्ग भी भारी बर्फबारी के कारण बंद हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इन सड़कों से बर्फ हटाने और यातायात योग्य बनाने के प्रयास चल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2024 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).