देश की खबरें | भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग यातायात के लिए बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रामबन जिले में शुक्रवार को कई स्थानों पर भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

बनिहाल/जम्मू, आठ जुलाई रामबन जिले में शुक्रवार को कई स्थानों पर भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं, जिनमें अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को ले जा रहे वाहन भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कश्मीर को हर मौसम में देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग रामबन जिले में छह स्थानों पर पत्थर गिरने, भूस्खलन और मिट्टी धंसने के कारण अवरुद्ध हो गया है।

रामबन के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रदीप सेन ने कहा कि रामबन सेक्टर में देर रात तीन बजे से सुबह चार बजे तक भारी बारिश हुई। सेन चंदरकूट में यात्रा अधिकारी भी हैं।

उन्होंने कहा कि मेहार, कैफेटेरिया मोड, चंबा, अनोखीफॉल, केलामोड और पंटियाल में राजमार्ग बंद कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि राजमार्ग को साफ करने का काम शुरू हो गया है और यातायात को बहाल करने में कम से कम दो से तीन घंटे का वक्त लगेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\