Jammu: मकान में एक परिवार के छह लोग मृत पाए गए
जम्मू में एक परिवार के छह सदस्य अपने घर में बुधवार को संदेहास्पद परिस्थतियों में मृत पाए गए.
जम्मू, 17 अगस्त : जम्मू में एक परिवार के छह सदस्य अपने घर में बुधवार को संदेहास्पद परिस्थतियों में मृत पाए गए. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उसकी दो बेटियों नसीमा अख्तर और रुबीना बानो, बेटे जफर सलीम और उसके दो रिश्तेदारों नूर उल हबीब एवं सजाद अहमद के रूप में की गई है.
उसने बताया कि शव सिधरा इलाके में स्थित मकान से बरामद किए गए. उन्हें यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है. यह भी पढ़ें : बिहार में मिशन 35 प्लस के लक्ष्य के साथ नीतीश-तेजस्वी सरकार के खिलाफ मैदान में उतरेगी भाजपा
पुलिस दलों को घटनास्थल पर भेजा गया है और मामले की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

