Jammu-Kashmir: केंद्र सरकार ने कहा- पिछले दो साल में जम्मू-कश्मीर में आतंकी हिंसा की घटनाओं में आई कमी

सरकार ने बुधवार को बताया कि जम्मू कश्मीर में पिछले दो साल में आतंकी हिंसा की घटनाओं में कमी आई है. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया ‘‘जम्मू कश्मीर में वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 में आतंकी हिंसा की घटनाओं में 59 प्रतिशत की कमी आई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

नई दिल्ली: सरकार (Union Government) ने बुधवार को बताया कि जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) में पिछले दो साल में आतंकी हिंसा की घटनाओं (Terrorist Attacks) में कमी आई है. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया ‘‘जम्मू कश्मीर में वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 में आतंकी हिंसा की घटनाओं में 59 प्रतिशत की कमी आई. वर्ष 2020 में जून तक हुई आतंकी घटनाओं की तुलना में, वर्ष 2021 में जून तक आतंकी हिंसा में 32 प्रतिशत की कमी आई है.’’

प्रश्न में जम्मू कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति और हालात सुधारने के लिए उठाए गए कदमों का ब्यौरा पूछा गया था. राय ने बताया ‘‘केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में दुकानें, कारोबारी प्रतिष्ठान, सार्वजनिक परिवहन, सरकारी कार्यालय, शैक्षिक एवं चिकित्सा संस्थान आदि सामान्य रूप से काम कर रहे हैं.’’

उन्होंने बताया ‘‘सरकार ने ‘आतंकवाद कतई बर्दाश्त नहीं’ की नीति अपनाई है और राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है, कानून को कड़ाई से लागू किया जा रहा है, गहन तलाश अभियान चलाया जा रहा है. इन सभी कदमों का उद्देश्य आतंकी संगठनों से मिल रही चुनौती का कारगर तरीके से सामना करना है.’’ यह भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के एक गांव में बादल फटा, 30 से लोग अधिक लापता

राय ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को किसी भी तरह का सहयोग देने का प्रयास करने वालों पर कड़ी नजर रखी और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की. उन्होंने बताया ‘‘इसके अलावा सरकार ने, युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई प्रोत्साहनकारी नीतियां बनाई हैं. इनमें युवाओं को रोजगार देना भी शामिल है ताकि वे आतंकवाद से दूर रहें. ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड