एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर राजमार्ग यातायात के लिए बंद, 200 से अधिक वाहन फंसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रामबन जिले में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बृहस्पतिवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया जिससे 200 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर राजमार्ग यातायात के लिए बंद, 200 से अधिक वाहन फंसे

बनिहाल/जम्मू, एक फरवरी रामबन जिले में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बृहस्पतिवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया जिससे 200 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं।

राजमार्ग पर भी कई स्थानों पर फिर से बर्फबारी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन जिले के शेरबीबी इलाके में हुआ जहां भारी बारिश भी हुई।

यातायात पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शेरबीबी के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और यातायात बहाली का काम शुरू होने वाला है।’’

राजमार्ग के विभिन्न बिंदुओं पर 200 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है।

उन्होंने कहा कि यातायात के लिए राजमार्ग को फिर से खोलने का काम जारी है लेकिन रामबन-बनिहाल सेक्टर में लगातार बारिश के कारण इस कार्य में बाधा आ रही है।

यातायात पुलिस ने लोगों को मौसम में सुधार होने और सड़क साफ होने तक राजमार्ग पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).