एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर: अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी ढेर, एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों ने शनिवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ में एक शीर्ष कमांडर समेत जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर: अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी ढेर, एक गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 10 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों ने शनिवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ में एक शीर्ष कमांडर समेत जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार भी किया है।

यह भी पढ़े | सभी PF धारकों को दिवाली पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 8.5% ब्याज की पहली किस्त मिलने की उम्मीद.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों के होने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में शुक्रवार देर रात घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोली चलाए जाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया और सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल, खतरे से बाहर: 10 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकियों की पहचान जंगलपुरा दिवसार कुलगाम निवासी तारिक अहमद मीर और पाकिस्तानी नागरिक समीर भाई उर्फ उस्मान के तौर पर की गयी है। पाकिस्तान के पंजाब का रहने वाला उस्मान ‘ए’ श्रेणी का आतंकवादी था।

अधिकारी के अनुसार, दोनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मारे गये दोनों आतंकवादी आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार समूहों का हिस्सा थे। वे कई आतंकी वारदातों तथा नागरिकों की हत्या में शामिल थे। इनमें फुराह मीरबाजार में पुलिस अधिकारी खुर्शीद अहमद की हत्या और अखरान मीरबाजार में सरपंच आरिफ अहमद पर हमला शामिल है। हमले में अहमद गंभीर रूप से घायल हो गये थे।’’

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एम4 राइफल और एक पिस्तौल जब्त की गयी हैं।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के दादूरा इलाके में एक अन्य अभियान में दो आतंकवादी मारे गये।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।

उन्होंने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादी लश्कर से जुड़े थे और इनमें से एक जाहिद नजीर भट उर्फ जाहिद टाइगर संगठन का शीर्ष कमांडर था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “यह सुरक्षा बलों के लिये बड़ी कामयाबी है।”

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल बरामद की गयी हैं।

कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने हाल में आतंकी बने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

इसमें कहा गया, “पुलिस और सुरक्षा बलों ने आज पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान हाल में आतंकी संगठन में शामिल हुए एक आतंकवादी को हथियार और गोलाबारुद के साथ गिरफ्तार कर सराहनीय काम किया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).