देश की खबरें | जम्मू कश्मीर: मुठभेड़ से पहले, जैश के आतंकवादियों को दिया गया आत्मसमर्पण का मौका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ में मारे गए चार संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों को आत्मसमर्पण का मौका भी दिया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 19 नवंबर जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ में मारे गए चार संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों को आत्मसमर्पण का मौका भी दिया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि भारत-पाक सीमा से हाल में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को लेकर जा रहे एक ट्रक को नगरोटा इलाके के बन टोल प्लाजा के पास सुबह पांच बजे जांच के लिये रोका गया लेकिन चालक वाहन छोड़कर भाग गया।

यह भी पढ़े | PoK में भारतीय सेना की पिनप्वाइंट स्ट्राइक’ की बातें अफवाह: लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह.

इसके तत्काल बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस कर्मी वाहन की जांच करने के लिये आगे बढ़े।

खबर मिलने पर जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे और आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े | Up Assembly Elections 2022: योगी सरकार के खिलाफ, अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव की पार्टी 2022 चुनाव के लिए करेगी गठबंधन.

पुलिस द्वारा जारी एक वीडियो में आईजीपी सिंह को लाउड स्पीकर पर घोषणा करते सुना गया, “ट्रक के अंदर जो भी छिपा है वह अपने हथियार डाल दे और दोनों हाथ ऊपर करके बाहर आ जाए।”

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने इस घोषणा की अनदेखी की जिसके बाद भीषण मुठभेड़ हुई।

आईजीपी सिंह ने कहा कि आतंकवादियों के हथगोले फेंकने और गोली चलाने के बाद अन्य सुरक्षा बल भी मुठभेड़ में शामिल हो गए। करीब तीन घंटे तक चली मुठभेड़ में चार आतंकवादी मार गिराये गए जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि चावल के बोरे से लदे ट्रक में मुठभेड़ के दौरान आग लग गई। ट्रक के अंदर छिपे आतंकवादियों के शव बरामद कर लिये गए हैं।

आईजीपी जम्मू ने कहा कि 11 एके राइफल, तीन पिस्टल, 24 मैगजीन, 29 हथगोले और छह यूबीजीएल ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारुद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

इसके अलावा दवाएं, तार के बंडल, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट और भारी मात्रा में बैग भी आतंकवादियों के पास से बरामद हुए हैं।

आईजीपी सिंह ने कहा, “आतंकवादी बड़ी साजिश को अंजाम देने आए थे जिसे नाकाम कर दिया गया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी