देश की खबरें | जम्मू: भर्ती बोर्ड के सामने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी हिरासत में लिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी) लेने के लिए पूर्व में काली सूची में डाली गई कंपनी की सेवा लेने के खिलाफ लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन कर रहे कई अभ्यार्थियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया।

जम्मू, नौ मार्च जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी) लेने के लिए पूर्व में काली सूची में डाली गई कंपनी की सेवा लेने के खिलाफ लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन कर रहे कई अभ्यार्थियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया।

जेकेएसएसबी द्वारा पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने का भरोसा दिए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में उम्मीदवार सड़कों पर उतरे। विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्तियों को भरने के लिए 16 मार्च से पांच अप्रैल तक लिखित परीक्षा कराने का कार्यक्रम है।

सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं का एक समूह पनामा चौक पर जमा हुआ और वर्ष 2019 में काली सूची में डाली गई ‘ऐपटेक लिमिटेड’ की सेवा लेने के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे अभ्थार्थियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और जबरन पहले से खड़ी दो बसों में बैठाकर नजदीकी पुलिस थाने ले गई।

पुलिस द्वारा बस में बैठाए जा रहे एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘हमें अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन की भी अनुमति नहीं दी जा रही है।’’

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कार्रवाई दिखाती है कि जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार कितनी गहरी जड़े जमा चुका है।

महबूबा ने ट्वीट किया, ‘‘जेकेएसएसबी द्वारा फर्जीवाड़ा करने वाली और काली सूची में डाली गई कंपनी की सेवा को बहाल रखना संकेत करता है कि भ्रष्टाचार की कितनी गहरी पैठ है। इसके लिए जिम्मेदार सरकारी बाबू जम्मू-कश्मीर के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के बाद भी अपने पद पर कायम हैं।’’

जेकेएसएसबी ने तर्क दिया है कि केंद्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के दिशानिर्देशों के आधार पर कंपनी की सेवाएं ली गई हैं क्योंकि काली सूची में रहने की तीन साल की अवधि वह पिछले साल मई में ही पूरी कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\