जरुरी जानकारी | जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह राजमा, सुलाई शहद को मिला ‘जीआई’ का दर्जा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के प्रसिद्ध भद्रवाह राजमश (राजमा की एक किस्म) और रामबन के सुलाई शहद को भौगोलिक संकेतक (जीआई) का दर्जा मिल गया है।

जम्मू, 30 अगस्त जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के प्रसिद्ध भद्रवाह राजमश (राजमा की एक किस्म) और रामबन के सुलाई शहद को भौगोलिक संकेतक (जीआई) का दर्जा मिल गया है।

अधिकारियों ने कहा कि जीआई का दर्जा मिलने के बाद क्षेत्र के इन लोकप्रिय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस फैसले से जम्मू-कश्मीर के इन उत्पादों को और लोकप्रिय बनाने में मदद मिलेगी।

सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा है, ‘‘उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्र के लिए और उपलब्धियां आ रही हैं। बसोहली पेटिंग के बाद भद्रवाह राजमा और रामबन सुलाई शहद को भौगोलिक संकेतक का दर्जा मिला है।’’

सिंह उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधिनत्व करते हैं।

जम्मू के संगठनों ने पिछले साल जम्मू क्षेत्र के विभिन्न जिलों से आठ अलग-अलग पारंपरिक वस्तुओं के लिए जीआई टैग के लिए आवेदन किया था।

कृषि उत्पादन एवं कृषक कल्याण निदेशक (जम्मू) के के शर्मा ने पीटीआई- से कहा, ‘‘डोडा और रामबन जिलों को आज दो भौगोलिक संकेतक मिले। एक भद्रवाह का राजमा है जिससे लाल सेम कहा जाता है। दूसरा शहद है। यह रामबन जिले का सुलाई शहद है। ये चिनाब घाटी के दो महत्वपूर्ण उत्पाद हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका