देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर ढेर, चार सुरक्षाकर्मी घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर के खानयार इलाके में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में कई वर्षों से घाटी में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर ढेर हो गया, जबकि चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, दो नवंबर श्रीनगर के खानयार इलाके में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में कई वर्षों से घाटी में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर ढेर हो गया, जबकि चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खानयार इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।
अभियान के दौरान जिस घर में आतंकवादी छिपे हुए थे वहां आग लग गई और आसमान में घना धुआं उठता देखा गया।
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ जारी है और एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि उन्हें (घायलों को) सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि मारा गया आतंकवादी पाकिस्तानी था और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2024 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

