Jammu and Kashmir: आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या की
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने मंगलवार को दो कश्मीरी पंडित भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया.
श्रीनगर, 16 अगस्त : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने मंगलवार को दो कश्मीरी पंडित भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील कुमार के तौर पर हुई है. वहीं पिंटू कुमार हमले में घायल हो गए.
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ शोपियां जिले के चोटीपुरा में सेब के एक बाग में आतंकवादियों ने नागरिकों पर हमला किया. उनकी गालीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाके की घेराबंदी की गई है. विस्तृत जानकारी जल्द मुहैया कराई जाएगी.’’ यह भी पढ़ें : UP: 75 जिलों के स्कूलों में 50 प्रतिष्ठित हस्तियों की जीवनी पढ़ेंगे छात्र
कश्मीर घाटी में पिछले एक हफ्ते में आतंकवादियों ने हमले बढ़ा दिए हैं. नौहट्टा में रविवार को एक पुलिसकर्मी और पिछले हफ्ते बांदीपुरा में एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी गई थी. बडगाम और श्रीनगर जिले में सोमवार को दो ग्रेनेड हमले किए गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

