एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: तापमान में वृद्धि से श्रीनगर के निवासियों को मिली राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के साथ ही श्रीनगर के निवासियों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: तापमान में वृद्धि से श्रीनगर के निवासियों को मिली राहत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 11 जनवरी कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के साथ ही श्रीनगर के निवासियों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो बीती रात के तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इससे पिछली रात गुलमर्ग का तापमान शून्य से नीचे 7.2 डिग्री सेल्सियस था।

गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा इलाका रहा।

पर्यटन स्थल पहलगाम का तापमान बढ़कर शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे पिछली रात पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.9 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).