विदेश की खबरें | ब्रिटेन की संसद में मनाया गया जम्मू-कश्मीर ‘संकल्प दिवस’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विचारक संस्था ‘जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र-यूके’ (जेकेएससी) ने ब्रिटेन के संसद भवन परिसर में ‘‘संकल्प दिवस’’ कार्यक्रम आयोजित किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 21 फरवरी विचारक संस्था ‘जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र-यूके’ (जेकेएससी) ने ब्रिटेन के संसद भवन परिसर में ‘‘संकल्प दिवस’’ कार्यक्रम आयोजित किया।

भारत के केंद्र शासित प्रदेश संबंधी ऐतिहासिक प्रस्ताव को मनाने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में ब्रिटेन के दोनों दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया।

मंगलवार के कार्यक्रम में 22 फरवरी, 1994 को भारतीय संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित सर्वसम्मत प्रस्ताव को चिह्नित किया गया, जिसमें भारत के अडिग रुख की पुष्टि की गई कि जम्मू और कश्मीर का पूरा क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग है। इसने मीरपुर-मुजफ्फराबाद तथा गिलगित और बाल्टिस्तान को पुनः प्राप्त करने के भारत के अधिकार पर जोर दिया, जो पाकिस्तानी आक्रमण का शिकार हुए थे।

जेकेएससी-यूके ने एक बयान में कहा, ‘‘सभी सांसदों ने साझा अंतर्दृष्टि के लिए सराहना की और जम्मू-कश्मीर की जमीनी हकीकत को उजागर करने के लिए इस तरह के आयोजनों को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया, एक ऐसा परिप्रेक्ष्य जो अक्सर मुख्यधारा के विमर्श में शुमार नहीं होता है। उन्होंने इस विषय पर जारी बातचीत के महत्व पर जोर दिया।’’

इस कार्यक्रम में कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन और थेरेसा विलियर्स के अलावा लेबर पार्टी के सांसद वीरेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के प्रोफेसर सज्जाद राजा थे, जो वर्तमान में ब्रिटेन में निर्वासन में रह रहे हैं। कश्मीरी कार्यकर्ता याना मीर ने भी संबोधित किया, जो वर्तमान में ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के साथ वरिष्ठ एंकर के रूप में कार्यरत हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका