देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: जम्मू विश्वविद्यालय के प्रयास से पुंछ के किसान भी करेंगे केसर की खेती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में केसर की खेती अभी तक पंपोर और किश्तवाड़ जिले के कुछ इलाकों तक सीमित थी पर अब पुंछ जिले में भी इसकी खेती करने की तैयारी है और इसका श्रेय जम्मू विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के पांच साल के लंबे शोध को जाता है।

जम्मू, 23 जुलाई जम्मू-कश्मीर में केसर की खेती अभी तक पंपोर और किश्तवाड़ जिले के कुछ इलाकों तक सीमित थी पर अब पुंछ जिले में भी इसकी खेती करने की तैयारी है और इसका श्रेय जम्मू विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के पांच साल के लंबे शोध को जाता है।

विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी (एसबीटी) ने रविवार को जम्मू विश्वविद्यालय के पुंछ परिसर के सहयोग से पुंछ के गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में केसर की खेती शुरू करने के लिए किसान जागरूकता बैठक का आयोजन किया।

विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि केसर उत्पादन बढ़ाने के प्रयास के तहत ज्योति वाखलू के नेतृत्व में एसबीटी की टीम ने वर्ष 2018 से 2022 तक पारंपरिक केसर की खेती वाले क्षेत्रों के लिए अनुकूल जलवायु परिस्थितियों के साथ-साथ जम्मू के विभिन्न गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में पायलट स्तर पर अध्ययन किये।

पायलट अध्ययन के परिणामस्वरूप पुंछ को केसर की खेती के लिए संभावित क्षेत्रों में से एक के रूप में चुना गया। प्रवक्ता ने कहा कि ये पायलट अध्ययन पुंछ के बायला गांव के एक स्कूल शिक्षक और प्रगतिशील किसान ऐजाज अहमद के सहयोग से आयोजित किए गए थे।

उन्होंने कहा कि केसर की मांग दवाओं और सौंदर्य प्रसाधनों में इस्तेमाल के चलते दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, लेकिन विभिन्न कारणों खासकर जलवायु परिवर्तन के चलते इसका उत्पादन घट रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि एसबीटी की टीम में शानू मंगोरा, ताहिर अली और नैंसी भगत भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस टीम ने एक बायोफॉर्म्यूलेशन विकसित किया है जो केसर की उपज बढ़ाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\