एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: दो मुठभेड़ों में मारे गए तीन आतंकियों में से एक पाकिस्तानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और शोपियां जिलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए, जिनमें से एक पाकिस्तानी है। मारे गए तीन आतंकियों में से दो आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के हैं, जिनमें पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल है।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: दो मुठभेड़ों में मारे गए तीन आतंकियों में से एक पाकिस्तानी

श्रीनगर, सात जून जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और शोपियां जिलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए, जिनमें से एक पाकिस्तानी है। मारे गए तीन आतंकियों में से दो आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के हैं, जिनमें पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा के चकतारस कंडी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, तो सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया ''एक पाकिस्तानी आतंकवादी तुफैल सहित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए। तलाशी अभियान अब भी भी जारी है।''

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बीच दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एक और मुठभेड़ हुई।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ शोपियां के बदीमर्ग-अलौरा इलाके के बागानों में शुरू हुई। अधिकारी ने कहा कि इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, जबकि तलाशी अभियान अभी जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2022 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).