Jammu-Kashmir: भूस्खलन और मिट्टी धंसने से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग, मुगल रोड बंद
जम्मू-कश्मीर के रामबन और पुंछ जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने और मिट्टी धंसने के बाद बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
जम्मू, 31 मई: जम्मू-कश्मीर के रामबन और पुंछ जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने और मिट्टी धंसने के बाद बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर अलग-अलग हिस्सों में 200 से भी अधिक वाहन फंसे हुए हैं. यह भी पढ़ें: Landslide in J&K: जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूमि धंसाव प्रभावित क्षेत्र में निर्माण पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव
उन्होंने बताया कि कश्मीर को हर मौसम में देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग मिट्टी धंसने और पत्थरों के गिरने से अवरूद्ध हो गया. रामबन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहिता शर्मा ने एक ट्वीट में कहा कि आगे मंजूरी मिलने तक राजमार्ग को बंद कर दिया गया है.
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण रट्टा चंब पुल के पास, मुगल रोड पर भूस्खलन होने से यातायात बाधित हुआ. उन्होंने बताया कि मशीनों की मदद से रास्ते से मलबा हटाने का काम जारी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

